जानिए नेशनल हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम म्यूजियम के बारे में अनोखी जानकारी
नेशनल हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम म्यूजियम
शिल्प म्यूजियम जिसका औपचारिक नाम नेशनल हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम म्यूजियम है, नई दिल्ली में पुराना किला के सामने भैरों मार्ग पर प्रगति मैदान परिसर में स्थित है। यह दिल्ली के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यह म्यूजियम लगभग 8 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।
21 दिसम्बर 1991 को भारत के राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण ने विधिवत इसका उद्घाटन किया था। आज विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थलों में इसकी गणना होती है। विश्व भर के लाखों पर्यटक यहाँ भारत की परम्परागत शिल्प एवं कलाओं का सजीव अवलोकन करने आते हैं।
म्यूजियम का एक मनोरम दृश्य
इस म्यूजियम में भारत की सतत् एवं जीवंत हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम परम्पराओ को प्रदर्शित किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक यहाँ देखी जा सकती है। इस जगह देश के विभिन्न भागों से आए शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इस म्यूजियम में देश भर से एकत्रित किए गए दुर्लभ कलाकृतियों और हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम का विस्तृत संग्रह है।
नेशनल हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम म्यूजियम की गैलरी
नेशनल हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम म्यूजियम में आदिवासी और ग्रामीण शिल्प, वस्त्रों, मृण-शिल्प, लौह शिल्प आदि से संबंधित कुल 7 गैलरीयां हैं। इन मे से पाँच स्थाई प्रदर्शनी गैलरीयां हैं और दो विशेष प्रदर्शनी गैलरी है। इन गैलरीओं के नाम हैं: भूता वीथी, लोक एवं आदिवासी कला वीथी, आनूष्ठानिक वीथी, वैभवशाली वीथी और वस्त्र विथी।
नेशनल हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम म्यूजियम के आकर्षण
शिल्प संग्रहालय में प्रवेश करते ही हमारा स्वागत विभिन्न विथियों से होता है। सबसे पहले हम भूता वीथी में प्रवेश करते हैं। यहाँ सभी कलाकृतियाँ कटहल के वृक्षों के तनों से तराश कर बनाई गई हैं। यहाँ प्रदर्शित सभी काष्ठ प्रतिमाएँ दक्षिण भारत से लाई गई हैं
तथा वहाँ के आदिवासीय जनजाति के लोगों में प्रचलित धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयोग में लाई जाने वाली प्रतिमाएँ अति विशिष्ठ हैं। इसी वीथी के साथ ही लोक एवं आदिवासीय कला वीथी है जिनमें भारत की विभिन्न प्रदेशों की आदिवासी एवं जनजातियों के लोगों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां पर्यटकों का मन मोह लेती हैं।
नेशनल हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम म्यूजियम : पता, टाइमिंग, एंट्री फी, अवकाश
पता : प्रगति मैदान भैरों मार्ग, नई दिल्ली
टाइमिंग
जुलाई से सितंबर सुबह 9.30-शाम 5 बजे तक
अक्टूबर से जून सुबह 9.30-शाम 6 बजे तक
एंटी फी
भारतीय नागरिक के लिए 10 रुपये प्रति व्यक्ति
विदेशी नागरिक 150 रुपये प्रति व्यक्ति
अवकाश : सोमवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन बंद रहता है।
Aapne kafi achhi jankari share kiya hain Thanks.